सेवा में,
      संपादक महोदय,
      प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया, वाराणसी
महोदय,
      दिनांक-07-01-14 को चिरईगांव ब्लाक के ग्राम सभा चिरईगांव में लिटिल कान्वेन्ट स्कूलके प्रांगण में सत्यमेव जयतेसंस्था की तरफ से एक कार्यशाला का आयोजन हुआ, जिसमे प्रमुख रूप से रुस्तमपुर गाँव के बीडीसी श्री पल्टू सोनकर जी, बबिता मौर्या, कमलेश मौर्य आदि लोग उपस्थित थें |
      इस कार्यशाला के मुख्य अध्यक्ष श्री श्यामधर तिवारी (असिस्टेंट कमिश्नर, सेल्स टैक्स) थे | इन्होने सरकार की तरफ से ग्रामीण लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिये चलने वाली योजनाओं पर प्रकाश डाला | व किसी प्रकार की समस्या आने पर उसका निराकरण करने का भी भरोषा दिलाया | और यह भी बताया कि जीवन में कितनी भी कठिनाई आये सत्य के मार्ग से कभी भी नहीं हटना है |
      इस कार्यक्रम की फोटो और अन्य विवरण नीचे संलग्न है |
दिनांक-07-01-14                                        मंडल संयोजक

                                                    (अनिल कुमार मौर्य)


पुन: कल दिनांक-12.01.14 को दोपहर 2.00 बजे इसी स्थान पर बैठक रखी गयी है | आप सादर आमंत्रित हैं |





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भ्रष्ट बिजली विभाग के अवर अभियंता और उसको बचाते अधिशासी अभियंता (वाराणसी)

श्रम विभाग में बहुत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की जानकारी मिली है जिसे खोलने के प्रयास में लगा हूँ, अगर जिंदा रहा तो जल्द ही नया खुलासा करुंगा |