भ्रष्ट बिजली विभाग के अवर अभियंता और उसको बचाते अधिशासी अभियंता (वाराणसी)
संलग्न जनसूचना आवेदन और उस पर प्राप्त सूचना का संदर्भ ग्रहण करने की कृपा करें जिसमें बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता द्वारा अपने अवर अभियंता के झूठी रिपोर्ट को छिपाने का भरसक प्रयास किया गया है, पर अवर अभियंता द्वारा इस उपभोग्कता के साथ किया गया भ्रष्टाचार सामने आ ही गया |
इस उपभोग्कता द्वारा कृषि कार्य हेतु बिजली का कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया, परंतु बिजली विभाग द्वारा इन्हें कमर्शियल कनेक्शन दे दिया गया | जब इनके यहाँ बिल आया तब इन्होंने संस्था से संपर्क किया, संस्था ने जब इस संदर्भ में बिजली विभाग से सूचना मांगी तो बिजली विभाग द्वारा यह बताया गया कि उपभोग्कता के आवेदन पत्र को देखने से एसा प्रतीत हो रहा है कि उपभोग्कता द्वारा कामर्शियल बिजली कनेक्शन का ही आवेदन किया गया है और तत्कालीन अवर अभियंता द्वारा मौके पर निरिक्षण के उपरांत ही कामर्शियल कनेक्शन दिया गया होगा |
अब इसमें प्रश्न यह उठता है कि यदि अवर अभियंता द्वारा मौके पर निरिक्षण कर कनेक्शन दिया गया है तो बिजली विभाग यह क्यों नहीं बता पा रहा है कि उपभोग्कता के यहाँ कौन सा कामर्शियल कार्य होता था |
दूसरा प्रश्न यह उठता है कि निरिक्षण रिपोर्ट में अधिकारी द्वारा उपभोग्कता के मकान से विद्युत् पोल की दूरी 35 मीटर दर्शाया गया है जबकि वास्तविकतायह है कि उपभोग्कता के मकान से विद्युत् पोल की असल दूरी 250 मीटर है |
अब आप ही निर्णय लें कि कौन झूठ बोल रहा है, सभी पत्र आपके समक्ष हैं | अवर अभियंता के इस भ्रष्टाचार की शिकायत मेरे द्वारा माननीय लोकायुक्त महोदय के समक्ष जुलाई में प्रस्तुत किया जायेगा | वही निर्णय लेंगे कि कौन सही है |
सादर
अनिल कुमार मौर्य
(अध्यक्ष)
जन अधिकार मंच
एस-8/45 पुरानी चुंगी, शिवपुर,
वरासी-221003
दूरभाष-9125040585






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें