बेघर लोगों के जीवन की सुरक्षा हेतु पत्र
सेवा में, श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, वाराणसी विषय: वाराणसी जनपद की सड़कों, गलियों में लावारिश हालत में सड़क के किनारे जीवन गुजारने को मजबूर इंसान महोदय, कृपया इस पत्र के साथ संलग्न समाचार पत्र की कटिंग व फोटो का संदर्भ लेने का कष्ट करें, जिसमें वाराणसी के चेतगंज थाने के ठीक बगल में स्थित दंत चिकित्सक की क्लिनिक के बगल की दुकान के सामने पटरी पर विगत 2 वर्षों से अधिक समय से अकेली महिला फटेहाल अपना जीवन किसी तरह गुजारने को मजबूर है तथा इसी तरह बेनियाबाग, गौतम बुद्धा हास्टल के पास विगत 3 वर्षों से अधिक समय से विकलांग लड़का फुटपाथ पर अपनी जिंदगी काट रहा है | पुलिस व स्थानीय प्रशासन के लोगों द्वारा देखे जाने के बावजूद उनके जीवन की सुरक्षा ओ जीवन यापन के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं करते हैं | तथा अपनी जिम्मेदारी से मुह मोदते हैं जिसके कारण येसे लोगों की जिंदगी जानवर से भी बद्तर हो गयी है तथा ...