वाराणसी जनपद के हरहुआ ब्लाक के येढ़े और भवानीपुर गाँव के सफाई कर्मी द्वारा गाँव में प्राथमिक स्कूल के शौचालय की सफाई के संबंध में टेलीफोनी वार्ता कर दिया गया जवाब और ब्लाक से मांगी गयी सूचना पर प्राप्त सूचना के क्रम में जाँच के बाद बड़ा परिवर्तन की ओर अग्रसर
सेवा में,
विभागाध्यक्ष/अपीली अधिकारी,
मुख्य विकास अधिकारी-वाराणसी
विषय: सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत प्रथम अपील |
महोदय,
मैंने दिनांक 25.01.16 को पंजीकृत डाक के माध्यम से जनसूचना
अधिकारी/कार्यालय, विकास खंड हरहुआ-वाराणसी से कुल 4 बिंदुओं पर सूचना मांगी
थी (छायाप्रति संलग्न) पर निर्धारित समयावधि व्यतीत हो जाने के पश्चात् भी
जनसूचना अधिकारी द्वारा मुझे कोई सुचना नहीं उपलब्ध करायी गयी और न ही मुझे बिंदु
संख्या 3 के तहत निरिक्षण ही कराया गया |
अत: श्रीमान जी से अनुरोध है कि मेरी अपील पर सुचना अधिकार कानून
के तहत सुनवाई करते हुए जनसूचना अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही कर मुझे
जरुरी सूचनाएं उपलब्ध कराने की कृपा करें |
प्रतिवादी
नाम- जनसूचना अधिकारी/खंड विकास अधिकारी
प्रतिवादी
पता- विकास खंड हरहुआ-वाराणसी
संलग्न:
यथोपरी (1 पेज)
दिनांक: 01.03.2016 भवदीय
(अनिल
कुमार मौर्य)
एस-8/45 पुरानी
चुंगी, शिवपुर,
वाराणसी-221003
दूरभाष-9125040585
सेवा में,
विभागाध्यक्ष/अपीली अधिकारी,
मुख्य विकास अधिकारी, वाराणसी
विषय: प्रथम अपील पर प्राप्त सूचना पर आपत्ति |
महोदय,
आप अपने कार्यालय के पत्र दिनांक 11 मार्च
2016 का संदर्भ ग्रहण करने की कृपा करें, उपरोक्त अपील की सुनवाई के क्रम में
जनसूचना अधिकारी, द्वारा मुझे जो सूचना उपलब्ध करायी गयी है उसमे मुझे निम्न
बिंदुओं पर आपत्ति है जिसे मैं बिंदुवार आपके समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूँ |
- यह कि जनसूचना अधिकारी द्वारा मेरे द्वारा मांगे गए जिन
10 गाँव के सफाई कर्मियों की सूची सफाई कर्मियों द्वारा गाँव में किये जा रहे
काम के प्रमाण पत्र के साथ उपलब्ध करायी गयी है वो गलत है क्योंकि मेरे
द्वारा सूचना मांगे जाने के 11 दिन पश्चात् दिनांक 5.2.16 येढ़े गाँव के
सफाई कर्मी श्री ओमकार नाथ जी का फ़ोन आया था और मेरे द्वारा पूछने पर कि आप
गाँव के प्राइमरी स्कूल में स्थित शौचालय की सफाई प्रतिदिन करते हैं तो सफाई
कर्मी का जवाब था कि प्रतिदिन तो लोग अपने घर के शौचालय की सफाई नहीं करते
हैं तो फिर स्कूल के शौचालय की सफाई कैसे हो सकती है ? एसा नियम है | जब
सफाई कर्मी स्वयं अपने से यह बात कह रहा है कि मैं प्रतिदिन स्कूल के शौचालय
की सफाई नहीं करता हूँ तो फिर इस गाँव के स्कूल के प्रधानाध्यापक द्वारा
क्यों व किस व्यक्तिगत लाभ के कारण यह लिखा कर दिया गया है कि सफाई कर्मी
द्वारा शौचालय की सफाई नियमित रुप से की जाती है ? (सफाई कर्मी से हुई
टेलीफोनी वार्ता की रिकॉर्डिंग मेरे पास है जिसे मैं जाँच/सुनवाई के समय
उपलब्ध करा दूंगा)
- मेरे जनसूचना आवेदन के बिंदु संख्या 3 के तहत भी जनसूचना अधिकारी द्वारा मुझे जो सूचना उपलब्ध करायी गयी है वो भ्रामक है, मेरे द्वारा उपरोक्त 10 गाँव के स्कूल के शौचालय की सफाई के कार्य के निरिक्षण के अलग-अलग दिन व तिथि सुनिश्चित कर सभी दिन के लिए 1 कर्मचारी/अधिकारी नामित कर मुझे सूचित करते हुए निरिक्षण कराने हेतु कहा गया था जोकि जनसूचना अधिकारी द्वारा नहीं किया गया है ?
प्रार्थना
अत: श्रीमान
जी से सादर अनुरोध है कि मुझे सही सूचना उपलब्ध कराने की कृपा करें व मेरी आपत्ति
के बिंदु संख्या 1 के अनुसार दोषी पर कार्यवाही करने की कृपा करें | क्योंकि यह
सभी मामले बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित हैं और किसी भी गाँव के प्राइमरी स्कूल
के शौचालय की सफाई सफाई कर्मचारी नहीं करते हैं |
संलग्न : कुल
6 पेज |
दिनांक : 26-03-2016 भवदीय
अनिल
कुमार मौर्य
एस-8/45,
शिवपुर कोट, वाराणसी
दूरभाष-9125040585
प्रतिलिपि
जनसूचना अधिकारी खंड विकास अधिकारी-हरहुआ, वाराणसी को आवश्यक कार्यवाही हेतु
प्रेषित |
राणसी जनपद के हरहुआ ब्लाक के 5 गाँव में स्थित प्राथमिक स्कूल में शौचालय की सफाई के सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी से सुचना मांगी गयी थी जिस पर खंड शिक्षा अधिकारी, वाराणसी ने जवाब दिया था की गाँव में नियुक्त सफाई कर्मियों द्वारा ही प्राथमिक स्कूल के शौचालय की सफाई का कार्य किया जाता है | अधिक जानकारी के लिए ब्लाक से संपर्क करें |
जब ब्लाक से सुचना मांगी गयी तो आज दिनांक 05.02.16 को येढे गाँव के सफाई कर्मी ने मुझे फ़ोन कर क्या कहा ? आप खुद सुने और समझे !!!!!!!!!
शाम 6 बजे भवानीपुर गाँव के सफाई कर्मी राजू कुमार सोनकर मेरी दुकान पर आकर मुझे पुराने संबंधो का हवाला देते हुए कहने लगे की
मेरे खिलाफ कोई गलत लिखा-पढ़ी मत करियेगा, इस पर मेरे द्वारा कहा गया की आप स्कूल
में स्थित शौचालय की नियमित सफाई करें जिस पर उन्होंने नियमित सफाई का वादा किया |
https://drive.google.com/file/d/0BzdNVGgj4VOdN2JldXdUUDB1V2M/view?usp=sharing


























खण्ड विकास अधिकारी हरहुआ का pin code के साथ बताने की कृपा करें
जवाब देंहटाएं