वाराणसी जनपद के हरहुआ ब्लाक के अहिरान गाँव के ग्राम विकास अधिकारी द्वारा झूठी रिपोर्ट दिए जाने की शिकायत



सेवा में,
      खंड विकास अधिकारी,
      ब्लाक-हरहुआ, वाराणसी
विषय: जनसुनवाई शिकायत संख्या 40019718015753 दिनांकित 27.04.2018 के संदर्भ में आप द्वारा दी गयी झूठी रिपोर्ट के संबंध में |
महोदय,
      हम प्रार्थीगण ग्राम अहिरान दलित बस्ती की निवासिनी हैं | उपरोक्त शिकायत संख्या के माध्यम से नरेगा योजना में कार्य की मांग किया था परंतु दलित विरोधी मानसिकता का ग्राम विकास अधिकारी प्रभात कुमार गौड जोकि सवर्ण जाति का है ने हम सब से काम देने के नाम पर हस्ताक्षर/निशानी अंगूठा लेकर आपको यह झूठी रिपोर्ट दे दिया कि हम सब ने काम की मांग नहीं किया है जोकि सरासर झूठ है | 
      इस पत्र के माध्यम से हम सब आपको सूचित करते हैं कि इस झूठी रिपोर्ट और धोखाधडी करने वाले ग्राम विकास अधिकारी प्रभात कुमार गौड के खिलाफ यदि आप द्वारा मंगलवार 15 मई तक कार्रवाई नहीं की गयी तो हम सब प्रार्थीगण बुधवार 16 मई से ब्लाक पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे जिसके लिए आप जिम्मेदार होंगे |
संलग्न : रिपोर्ट |
दिनांक : 12/05/2018                                                                          प्रार्थीगण

                                                सेखा, बालमनी, निशा, कलावती,
                                                शकुंतला, फुलमनी, रामा, कविता

 

टिप्पणियाँ

  1. न्याय पंचायत पलहीपटी ब्लाक हरहुआ जिला वाराणसी उत्तरप्रदेश आजादी के बाद से अब तक ग्राम सभा गहुरा सुरक्षित नहीं हुआ है इस बार होगा की नहीं बताने की कृपा करें धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं
  2. न्याय पंचायत पलहीपटी ब्लाक हरहुआ जिला वाराणसी उत्तरप्रदेश आजादी के बाद से अब तक ग्राम सभा गहुरा सुरक्षित नहीं हुआ है इस बार होगा की नहीं बताने की कृपा करें धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भ्रष्ट बिजली विभाग के अवर अभियंता और उसको बचाते अधिशासी अभियंता (वाराणसी)

श्रम विभाग में बहुत बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की जानकारी मिली है जिसे खोलने के प्रयास में लगा हूँ, अगर जिंदा रहा तो जल्द ही नया खुलासा करुंगा |