जल कल विभाग वाराणसी में ठेकेदार के माध्यम से कार्यरत सीवर सफाई कर्मी को MS एक्ट-2013 के तहत पहचान दिलाने के संबंध में की गयी लिखा पढ़ी
प्रतिष्ठा में,
श्रीमान प्रमुख सचिव
उत्तर प्रदेश-लखनऊ
विषय: सीवर सफाई कर्मी श्री बिंदु जी के स्व घोषणा पत्र
पर कार्यवाही करते हुए इन्हें जल कल विभाग, नगर निगम, वाराणसी के महाप्रबंधक द्वारा “हाथ से मैला उठाने वाले कर्मी” का पहचान दिलाने के संबंध में पत्र |
मान्यवर,
सीवर सफाई कर्मी श्री बिंदु जी के “the prohibition of
employment as manual scavengers and there rehabilitation act 2013 (M.S. act
2013)” में दिए गए स्व घोषणा पत्र के प्रारुप पर अपना विवरण दर्ज
करते हुए शपथपत्र के साथ आज जल कल विभाग, नगर निगम, वाराणसी के महाप्रबंधक को अपने
को “हाथ से मैला उठाने वाले कर्मी” के रुप में चिन्हित करने हेतु पंजीकृत डाक से पत्र भेजा है
| (संलग्न कुल 5 पेज) क्योंकि उपरोक्त कानून में “हाथ से मैला उठाने
वाले कर्मी” की बताई गयी परिभाषा के अनुसार श्री बिंदु जी कार्य करते
हैं |
प्रार्थना
अत: श्रीमान उपरोक्त से सादर अनुरोध है कि “the prohibition of
employment as manual scavengers and there rehabilitation act 2013 (M.S. act
2013)” के तहत बिना किसी पक्षपात के इन्हें “हाथ से मैला उठाने वाले कर्मी” के रुप में पहचान दिलाने की कृपा करें |
संलग्न : उपरोक्तानुसार
दिनांक : 21/04/2017
भवदीय
(अनिल
कुमार मौर्य)






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें