चिरईगाँव ब्लाक में इंदिरा आवास घोटाला, माननीय लोकायुक्त महोदय, लखनऊ के यहाँ परिवाद दर्ज
चिरईगाँव
ब्लाक में इंदिरा आवास घोटाला
इंदिरा आवास उन्ही लोगों को मिलता है जिनका
नाम केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2002 में कराये गये सर्वे में होता है | जिसे BPL
सूची भी कहते हैं |
चिरईगाँव के पुनवासी प्रजापति का नाम,
उनकी बहन व उनकी भाभी का नाम वर्ष 2002 की BPL सूची में था | जब इनकी भाभी को आवास
मिला तभी इनकी बहन को भी इंदिरा आवास मिल रहा था, पर इनकी बहन की जगह दूसरे को
इंदिरा आवास दे दिया गया | जब मैंने वर्ष 2002 की BPL सूची की प्रमाणित कॉपी मांगी
तो पता चला कि इस सूची में न तो पुनवासी जी की बहन और न ही इनकी भाभी का नाम है |
जबकि इनकी भाभी को इंदिरा आवास मिल चूका है, फिर इनकी भाभी का नाम सूची से कैसे
गायब हुआ |
जब नई सूची से मिलान किया गया तो पता चला कि
इनकी भाभी की फेमिली id पर किसी और का नाम चढ़ा दिया गया है यानी कि एक id पर 2
लोगों को इंदिरा आवास दिया जायेगा या हो सकता है कि दे दिया गया हो |
वहीँ दूसरी तरफ पुनवासी जी की बहन का नाम
सूची से साजिशन गायब कर दिया गया |
इस प्रकार ग्राम पंचायत अधिकारी और खंड
विकास अधिकारी की मिलीभगत से इंदिरा आवास घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है |
इस भ्रष्टाचार की शिकायत पुनवासी जी द्वारा
मेरी संस्था “जन अधिकार मंच” के सहयोग से
माननीय लोकायुक्त महोदय के यहाँ दिनांक 24.07.14 को कर दी गयी है, और माननीय
लोकायुक्त महोदय ने दोषियों को दंडित करने का पूरा भरोसा दिलाया है |
दिनांक
: 26.07.14 भवदीय
अनिल
कुमार मौर्य
अध्यक्ष
जन
अधिकार मंच
एस-8/45
पुरानी चुंगी, शिवपुर,
वाराणसी-221003
दूरभाष-9125040585













टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें