कुपोषण वाली जनहित याचिका (27499/2017) में प्रतिवादी की तरफ से उच्च न्यायालय में दिया गया गोल मोल जवाब
http://peoplerightforum.blogspot.com/2017/06/5-23.html महोदय, उपरोक्त संलग्न लिंक का संदर्भ ग्रहण करने की कृपा करें, कुपोषण वाली जनहित याचिका में जिला कार्यक्रम अधिकारी ने जो जवाब लगाया है उसके बिंदु संख्या 4 के अनुसार वाराणसी जनपद में 10.02.2016 से 14.12.2016 कुल 10 माह में कराये गए सर्वे में कुल 94066 आंशिक रुप से कुपोषित और 39108 अति कुपोषित बच्चे पाए गए | बिंदु संख्या 8 में इनका कहना है कि अति कुपोषित बच्चों के पुनर्वास हेतु दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में इनके रहने खाने की और इलाज की व्यवस्था की गयी है | अब सवाल यह उठता है कि इस अस्पताल में कुपोषित बच्चों के लिए जो पोषण पुनर्वास केंद्र बनाया गया है उसमे 1 कुपोषित बच्चे को 14 दिन रखा जाता है तो अब तक 39108 अति कुपोषित में से कितने बच्चे इसमें इलाज करा पाए होंगे यह स्वयं समझा जा सकता है | इसी प्रकार इस जवाब के साथ कुछ बच्चो का माह वार ग्रोथ चार्ट भी लगाया गया है जिसके पेज 2 के अनुसार विजय कुमार नामक बच्चा भारती होता है 8.5 किलो पर और 6 माह बाद उसका वजन...